लखनऊ (जीएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। गुरुवार को कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र आरोप पत्र पेश किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी का किसान आज खून के आंसू रो रहा है। एक तरफ जहां किसान रोज आत्महत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर पिछले तीन साल में सरकार छुट्टा जानवरों को लेकर कोई नीति नहीं बना पायी।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी कर यह आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि ओलावृष्टि में सरकार की अल्प मदद से किसानों को लाभ नहीं मिला। 3 साल में छुट्टा जानवरों के लिए कोई नीति नहीं बनाई जा सकी। फसल की लागत के सापेक्ष दाम नहीं तय किये जा सके। गेंहू, सरसो, चना का समर्थन मूल्य लागत से भी कम तय किया गया।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। यूपी में हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
योगी सरकार के 3 साल पर कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र